Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी फटने से 33 की मौत, 300 घायल

हमें फॉलो करें ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी फटने से 33 की मौत, 300 घायल
, मंगलवार, 5 जून 2018 (01:04 IST)
सांकेतिक फोटो

ग्वाटेमाला सिटी। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में फ्यूगो ज्वालामुखी के फटने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 300 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पिछले चार दशकों में ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी का यह सबसे जबरदस्त विस्फोट है। 

उन्होंने बताया कि 'वाल्केनो ऑफ फायर' कहे जाने वाले वाल्केन डी फ्यूगो में रविवार को विस्फोट होने के बाद करीब आठ किलोमीटर तक लाल गर्म लावा फैल गया और राजधानी ग्वाटेमाला सिटी तथा अन्य क्षेत्रों में धुएं एवं राख का गुबार फैल गया।
 
ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी कोनरेड के अधिकारी सर्गियो कबानास ने रेडियो पर कहा कि यह लावा की नदी है जिसकी चपेट में अल रोडियो गांव तहस-नहस हो गया। आपदा में बहुत से लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्‍या में लोग झुलस जाने के साथ घायल हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि पहले सात लोगों के मरने की रिपोर्ट थी और अब मृतक संख्या बढ़कर 33 हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और कोनरेड का एक कर्मचारी भी शामिल है। बचावकर्मियों ने करीब 3100 लोगों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया है। 
 
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खतरनाक स्थिति और खराब मौसम के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे तक बचाव अभियान रोक दिया गया। स्थिति में सुधार के बाद अभियान पुन: शुरू किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूमध्य सागर में डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका