Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुतिन 2018 में फिर लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

हमें फॉलो करें पुतिन 2018 में फिर लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
मास्को , गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (07:43 IST)
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वह एक और कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनेंगे। यदि वह चुनाव जीते तो राष्ट्रपति के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।
 
पुतिन ने रूसी शहर निझनी नोवगोरोड में ऑटोमोबाइल प्लांट जीएजेड के कर्मचारियों के साथ एक मुलाकात के दौरान इस बात की घोषणा की।
 
तास समाचार एजेंसी के मुताबिक पुतिन ने कहा, हां मैं रूसी संघ के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लूंगा। पुतिन वर्ष 2000 से ही कभी राष्ट्रपति तो कभी प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में बने हुए हैं।
 
यदि वह मार्च 2018 में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो वह 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। पुतिन का वर्तमान कार्यकाल सात मई 2018 को समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि इस संबंध में संसद का ऊपरी सदन फेडरेशन काउंसिल आठ और 15 दिसंबर के बीच आधिकारिक घोषणा करेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हु छु ओखी, हु छु चुनाव