Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वर्जीनिया में लिफाफा खोलने के बाद 14 लोग बीमार

हमें फॉलो करें वर्जीनिया में लिफाफा खोलने के बाद 14 लोग बीमार
वॉशिंगटन , बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (10:16 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में वर्जीनिया प्रांत में अरलिंगटोन स्थित सेना के ठिकाने पर चिट्ठी का लिफाफा खोलने के बाद अचानक 14 लोग अस्वस्थ हो गए जिनमें से 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
ज्वॉइंट बेस मेयर-हेंडरसन हाल के प्रवक्ता ने बताया कि सेना कार्यालय में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक लिफाफे को खोला जिसके बाद अचानक ही वहां मौजूद लोग असहजता एवं अस्वस्थ महसूस करने लगे। इनमें से 3 लोगों की हालत अधिक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि लिफाफे को नष्ट कर दिया गया है। नौसेना अपराध जांच सेवा और संघीय जांच ब्यूरो के अधिकारी घटना के संयुक्त जांच-पड़ताल कर रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार किया