Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतवंशी देश को गौरवान्वित कर रहे हैं : वेंकैया नायडू

हमें फॉलो करें भारतवंशी देश को गौरवान्वित कर रहे हैं : वेंकैया नायडू
, सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (17:32 IST)
वालेटा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यूरोपीय देश माल्टा में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे माल्टा में भारत का चेहरा हैं और विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने देश को गौरवान्वित किया है।
 
 
तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव में माल्टा पहुंचे नायडू ने रविवार रात यहां भारतीय उच्चायुक्त द्वारा उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप माल्टा में भारत का चेहरा हैं। आप जब किसी से बात करते हैं तो भारत के दिल और दिमाग की तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने कला, संस्कृति और परंपरा का भारतीय संदेश दुनिया तक पहुंचाने में प्रवासी भारतीयों का योगदान का भी उल्लेख किया।
 
नायडू ने कहा कि प्रत्येक भारतवंशी ने हमें अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित किया है। आप जिस देश में रह रहे हैं, वह देश भी उसके समाज के विकास में आपके योगदान को स्वीकार करता है। पुनरुत्थान के लिए प्रयत्नशील भारत हमेशा भारतीय मूल के लोगों के साथ खड़ा है। आप भी पालन-पोषण करने वाली मातृभूमि को न भूलें।
 
नायडू ने भारत-माल्टा संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि छोटा देश होने के बावजूद माल्टा ने अच्छा विकास किया है। भारत-माल्टा के संबंध लंबे समय से रहे हैं। देश के आकार की बजाय उसके द्वारा किया गया विकास अहमियत रखता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के बुलंदशहर में तेजाब हमले की शिकार शबनम को कड़ी सुरक्षा मिलेगी