Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोटपेट्या साइबर हमले से दुनिया परेशान, अमेरिका ने रूस को चेताया

हमें फॉलो करें नोटपेट्या साइबर हमले से दुनिया परेशान, अमेरिका ने रूस को चेताया
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (10:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने साल 2017 में दुनिया में बड़ी परेशानी पैदा करने वाले 'नोटपेट्या साइबर हमले' का आरोप रूस पर लगाते हुए चेतावनी दी है कि उसे इसके लिए 'अंतरराष्ट्रीय परिणाम' झेलने होंगे।
 
यह साइबर हमला वैश्विक स्तर पर फैलने से पहले यूक्रेन और रूस में शुरू हुआ था। इसकी वजह से हजारों कम्प्यूटर खासतौर पर मल्टीनेशनल कंपनियों और बुनियादी सुविधाओं वाले प्रतिष्ठान प्रभावित हुए थे, हालांकि क्रेमलिन ने इस आरोप से इंकार किया है।
 
व्हाइट हाउस ने संक्षिप्त रूप से जारी बयान में कहा कि जून 2017 में रूसी सेना ने इतिहास के सबसे विध्वंसक और नुकसानदायक साइबर की हमले की शुरुआत की थी। बयान में कहा गया है कि यह एक अंधाधुंध और अविवेकपूर्ण हमला था। इसके अंतरराष्ट्रीय परिणाम झेलने होंगे।
 
वहीं हैकिंग के एक अन्य मामले में न्यूजर्सी के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज जेरोम सिमांडले ने दो रूसी हैकर्स व्लादिमिर द्रिंकमान (37) और दमित्री स्मिलिआनेतस को सजा सुनाई है। अदालत ने व्लादिमिर द्रिंकमान को 12 साल जबकि दमित्री स्मिलिआनेतस को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। इन दोनों ने ही हैकिंग कर सूचनाएं चुराने का अपराध स्वीकार किया था। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पास था अतिरिक्त गोला बारूद, तीन मिनट तक की स्कूल में गोलीबारी