Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमान वाहक पोत, चरम पर तनाव...

हमें फॉलो करें दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमान वाहक पोत, चरम पर तनाव...
वाशिंगटन , रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (08:40 IST)
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के विमान वाहक युद्धपोत ने दक्षिण चीन सागर में हालिया तनाव के बावजूद गश्त लगाना शुरू कर दिया है। अमेरिकी नौसेना ने यह जानकारी दी।
 
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसैना की ओर से गश्ती लगाने की सूचना के बाद चीन ने वाशिंगटन को उसके संप्रभुता को लेकर चेतावनी दी थी। चीन के विदेश मंत्री ने बुधवार को अमेरिका को इस संबंध में चेतावनी दी थी।
 
अमेरिकी नौसेना ने बताया कि सेना समेत विमान वाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन ने शनिवार को दक्षिण चीन सागर में नियमित अभियान के तहत गश्त लगाया। यह घोषणा विंसन के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा के वालपोई शहर में शिवाजी की प्रतिमा लगाने पर तनाव