Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस में विमान हादसा, ट्रंप ने पुतिन से की बात

हमें फॉलो करें रूस में विमान हादसा, ट्रंप ने पुतिन से की बात
वाशिंगटन , मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (08:49 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को फोन कर मॉस्को के पास हुई भीषण विमान दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
राजधानी में दोमोदेदोवो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 71 लोगों की मौत हो गई थी।
 
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब एफबीआई अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच कर रहा है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा की। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर पलटे ट्रंप, पाकिस्तान को 2160 करोड़ की मदद...