Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईरान में सैन्य परेड के दौरान आतंकवादी हमला, 24 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें ईरान में सैन्य परेड के दौरान आतंकवादी हमला, 24 लोगों की मौत
, शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (16:49 IST)
दुबई। ईरान के पश्चिमोत्तर अहवाज शहर में सेना की परेड के दौरान शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। यह परेड इराक में 1980 में शुरू युद्ध की याद में आयोजित की गई थी।


आतंकवादियों के एक दल ने परेड देखने के लिए बैठे अधिकारियों को लक्ष्य करके हमला किया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बीच मेहर संवाद समिति ने बताया कि इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हो गए। देश की राजधानी तेहरान और अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का शिवराज पर बड़ा आरोप, व्यापमं की जड़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री