Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इराक में कैफे में आत्मघाती हमला, 11 मरे

हमें फॉलो करें इराक में कैफे में आत्मघाती हमला, 11 मरे
बगदाद , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (08:41 IST)
बगदाद। इराक में अनबार प्रांत के पश्चिमी शहर हीत स्थित एक कैफे में एक आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। इराकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
शहर के सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि कैफे में आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटक से खुद को उड़ाने पर हुए धमाके में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी पीड़ित आम नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि आपात सेवाएं और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं।
 
इराकी सुरक्षा बल रेगिस्तान प्रांत अनबार के पश्चिमी हिस्से में इस्लामिक स्टेट उग्रवादियों से लड़ रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पोस्टर में महबूबा के साथ अलगाववादी नेता...