Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर से भागी सऊदी अरब की युवती को शरण देने के लिए कई देश आगे आए

हमें फॉलो करें घर से भागी सऊदी अरब की युवती को शरण देने के लिए कई देश आगे आए
, शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (20:22 IST)
बैंकॉक। अपने परिवार द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की वजह के वहां से भागकर थाईलैंड पहुंची सऊदी अरब की युवती रहाफ मोहम्मद अल्कुनन को शरण देने के लिए कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देश संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के साथ वार्ता कर रहे हैं। थाईलैंड की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
 
थाईलैंड की आव्रजन पुलिस के प्रमुख सुराचाते हकपर्न ने बताया कि संरा इस मामले में तेजी ला रहा है, हालांकि उन्होंने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि यह प्रक्रिया कब पूरी होगी?

रहाफ मोहम्मद अल्कुनन को थाई आव्रजन पुलिस ने शनिवार को बैंकॉक हवाई अड्डे पर रोका और प्रवेश देने से इंकार करते हुए उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। उसे हवाई अड्डे के होटल के एक कमरे में रखा गया था।
 
युवती ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया जिसे काफी देखा गया। इसके बाद थाई अधिकारियों ने अस्थायी रूप से उसे संरा अधिकारियों के संरक्षण में रखा। बुधवार को उसे शरणार्थी का दर्जा दिया गया। इस मामले ने सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों की स्थिति को फिर से रेखांकित किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नितिन गडकरी बोले, दुर्घटना आशंकित स्थानों के सुधार पर खर्च होंगे 20,000 करोड़ रुपए