Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीरिया में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 सैनिकों की मौत

हमें फॉलो करें सीरिया में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 सैनिकों की मौत
बेरूत , बुधवार, 7 मार्च 2018 (11:14 IST)
फाइल फोटो 
बेरूत। रूस की सेना का एक कार्गो विमान सीरिया में एयरबेस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार रूस के सभी 39 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। यह हादसा सीरिया में रूसी अभियान के लिए एक बड़ा झटका है।
 
रूस की सेना ने तत्काल यह कहा कि विमान को निशाना बनाकर नीचे नहीं गिराया गया बल्कि तकनीकी खामी के कारण हादसा हुआ। इस बीच राष्ट्रपति बशर असद की सरकार ने  रूस की सेना के समर्थन से राजधानी के विद्रोहियों वाले उपनगरों में हमले तेज किए। दमिश्क के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी उपनगरों में गोलाबारी में बीते 24 घंटे में बड़ी संख्या में लोग मारे गए।
 
दुर्लभ मानवीय सहायता मिशन पर आए अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों ने कहा कि बचावकर्मी इमारतों के मलबों से लोगों और बच्चों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  मलबे में दबे लोगों ने 15 दिन से सूरज की रोशनी नहीं देखी है।
 
सोमवार को इस इलाके में यह अभियान बंद करना पड़ा, क्योंकि सरकार की ओर से गोलाबारी बढ़ गई। उस समय सहायता कर्मी भीतर ही थे। विपक्षी कार्यकर्ताओं और युद्ध पर निगरानी रखने वाली संस्थाओं ने कहा कि सोमवार को 80 लोग मारे गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लेनिन के बाद तोड़ी पेरियार और मुखर्जी की मूर्तियां, मोदी नाराज...