Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने किया ISIS पर खतरनाक रासायनिक बमों से हमला...(Video)

हमें फॉलो करें रूस ने किया ISIS पर खतरनाक रासायनिक बमों से हमला...(Video)
, मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (15:29 IST)
तुर्की द्वारा अपना विमान गिराए जाने से क्रोधित रूस ने सीरिया में आतंकियों और विद्रोहियों पर कहर बरपा रखा है। आईएस के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा हमला करते हुए रूसी बमवर्षकों ने आतंकवादियों की राजधानी रक्का में अत्यंत खतरनाक रासायनिक बमों से हमला किया है। 
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियों में रूसी युद्धक विमानों को रक्का शहर में बमबारी करते दिखाया गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सड़कों पर बदहवास होकर लोग भाग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रूसी विमानों ने खतरनाक रासायनिक फॉस्फोरस बमों का उपयोग किया है जो हवा के संपर्क में आते ही जल उठता है। 
अगले पन्ने पर बमबारी दिल दहलाने वाला वीडियो, 

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है। मध्यपूर्व में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कोई नहीं बात नहीं है। सीरिया के राष्ट्रपति असद पर भी अपने विरोधियों के खिलाफ मस्टर्ड गैस के उपयोग का आरोप लगता रहा है। इसी तरह के हथियारों के होने के चलते अमेरिका ने इराक पर हमला कर सद्दाम हुसैन को अपदस्थ किया था।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi