Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चार लाख से अधिक रोहिंग्याओं को आश्रय की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र संघ

हमें फॉलो करें चार लाख से अधिक रोहिंग्याओं को आश्रय की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र संघ
, सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:03 IST)
ढाका। बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में कम से कम 4 लाख 70 हजार रोहिंग्या लोगों को आश्रय की जरूरत है। बांग्लादेश स्थित संयुक्त राष्ट्र (संरा) के कार्यालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।
 
संयुक्त राष्ट्र के इंटर सेक्टर को-ऑर्डिनेशन ग्रुप की एक रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त के बाद से आए हुए शरणार्थियों की संख्या बढ़कर 4 लाख 36 हजार हो गई है। हालांकि बीते 2 दिनों से सीमा पर इनके आने की रफ्तार धीमी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को शरणार्थियों की संख्या लगभग 4 लाख 29 हजार बताई थी।
 
संरा ने कहा कि शरणार्थी पहले ही बेहद मुश्किल परिस्थितियों में रह रहे थे। अब 1 महीने से भी कम समय में भारी संख्या में शरणार्थियों के आने से इनकी बस्तियों की समस्याएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि रहने के कुछ ऐसे स्थान, जो अचानक रूप से उभरे हैं, वहां पानी और स्वच्छता की सुविधा नहीं है जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौटेला के साथ ये करेंगे रोमांस