Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
, रविवार, 25 दिसंबर 2016 (23:41 IST)
कराची। पाकिस्तान ने अपने पड़ोसी देश के साथ संबंध सुधारने की सद्भावना के तहत आज भारत के 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन मछुआरों को अरब सागर के एक इलाके में पाकिस्तान के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में एक वर्ष पहले गिरफ्तार किया गया था।              
एक पुलिस अधिकारी सुनैल हुसैन शाह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने पहले चरण में कुल 518 भारतीय मछुआरों में से 220 मछुआरों को आज रिहा किया गया। अगले चरण में जनवरी में 219 मछुआरों को छोड़ा जाएगा।
              
पाकिस्तान में मछुआरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन फिशर फॉल्क के अध्यक्ष मुहम्मद अली शाह ने कहा, हम भारतीय मछुआरों को रिहा किए जाने की पाकिस्तान देश की सद्भावना की सराहना करते हैं, लेकिन हम भारत से भी उम्मीद करते हैं कि वह अपने यहां की जेलों में बंद 13 बच्चों सहित 156 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करे।
 
आज रिहा किए गए एक मछुआरे नरेश ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और गुजरात में अपने परिवार के पास जाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैं पाकिस्तानी मछुआरों को भी रिहा किए जाने के लिए भारत की सरकार से अनुरोध करुंगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिली में तेज भूकंप का झटका, सुनामी की चेतावनी