Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रो पड़े पुतिन, मोदी बोले मैंने एक अलग राष्ट्रप‍ति देखा

हमें फॉलो करें रो पड़े पुतिन, मोदी बोले मैंने एक अलग राष्ट्रप‍ति देखा
सोची , मंगलवार, 22 मई 2018 (09:14 IST)
सोची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने एक अलग व्लादिमीर पुतिन को देखा, जो सिरिअस एजुकेशनल सेंटर के छात्रों के बारे में बातें कर भावुक हो गए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की पहल पर इस अनोखे शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की गई थी। मोदी और पुतिन वहां गए और 700 से अधिक छात्रों से बातचीत की। 
 
छात्रों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने रूस के इन चमकते सितारों से मिलने का अवसर दिया। उन्होंने वहां के छात्रों का जिक्र करते हुए यह कहा। 
 
पुतिन का हाथ पकड़े हुए और मुस्कुराते हुए मोदी ने कहा, 'मैं पूरे दिन अपने मित्र के साथ रहा। जब उन्होंने बच्चों के बारे में बात की तब वह भावुक दिखे। मैंने उनकी आंखों में सपने देखे। मैंने एक अलग राष्ट्रपति देखा।'
 
उन्होंने छात्रों से पूछा कि उनमें से कितने लोगों ने भारत की यात्रा की है। इसके जवाब में सभी छात्रों ने अपने हाथ उठाए, जिस पर मोदी के चेहरे पर मुस्कान दिखी। मोदी ने उन्हें भारत आने और भारतीय छात्रों के साथ बातचीत करने का न्योता दिया। उन्होंने वादा किया कि वह भारत में उनके साथ समय बिताएंगे। बाद में छात्रों ने दोनों नेताओं का ऑटोग्राफ लिया। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में 'निपाह' वायरस का कहर, तमिलनाडु भी चिंतित