Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रिंस फिलिप ने फिर चलाई बिना सीट बेल्ट के कार, दो दिन पहले ही हुए थे हादसे का शिकार

हमें फॉलो करें प्रिंस फिलिप ने फिर चलाई बिना सीट बेल्ट के कार, दो दिन पहले ही हुए थे हादसे का शिकार
लंदन , रविवार, 20 जनवरी 2019 (11:39 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप कार हादसे में बाल-बाल बचने के दो दिन बाद ही बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते देखे गए। पुलिस ने इस सिलसिले में उनसे मिलकर बात की है। 
 
रविवार को एक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते दिख रहे हैं।
 
तस्वीर में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप शनिवार को नई लैंड रोवर फ्रीलैंडर कार में अपनी पत्नी के निजी सैंड्रिंघम इस्टेट (हाउस) जाते नजर आ रहे हैं।
 
गुरुवार को प्रिंस पूर्वी इंग्लैंड के नौरफ्लॉक में सैंड्रींघम इस्टेट के पास हादसे का शिकार हुए थे। हालांकि इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंभ में बेहद खास है पौष पूर्णिमा का यह स्नान, चंद्र ग्रहण से और भी बढ़ा महत्व