Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैरी की मंगेतर मेगन को शादी से पहले ये रस्म निभानी होगी

हमें फॉलो करें हैरी की मंगेतर मेगन को शादी से पहले ये रस्म निभानी होगी
लंदन , रविवार, 4 मार्च 2018 (21:30 IST)
लंदन। राजकुमार हैरी की मंगेतर अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल का इस महीने लंदन के केनसिंग्टन पैलेस में एक समारोह में चर्च ऑफ इंग्लैंड एक एंग्लिकन क्रिश्चन के रूप में बपतिस्मा किया जाएगा।

कैलिफोर्निया में एक प्रोटेस्टेंट क्रिश्चन के रूप में पली बढ़ी मेगन महल के 19वीं सदी के चैपल में औपचारिक रूप से एंग्लिकन पंथ अपना लेंगी। कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन बेल्वी इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

‘द संडे टाइम्स’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार समारोह में मेगन के पिता थॉमस मार्कल और मां डोरिया रागलैंड के हिस्सा लेने की उम्मीद है। हैरी और मेगन 19 मई को विंडसोर कैसल के सेंट जॉर्जज चैपल में शादी करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजनीकांत की ‘2.0’ का टीजर लीक