Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूरा देश घूमने के लिए केवल 56 मिनट

हमें फॉलो करें पूरा देश घूमने के लिए केवल 56 मिनट
, मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (15:11 IST)
मोनाको सिटी। दुनिया के नक्शे पर एक देश इतना छोटा भी है कि इसे लोग सिर्फ 56 म‍िनट में पूरा घूम सकते हैं। इतना ही नहीं, यह काम आप पैदल कर सकते हैं। फ्रांस से थोड़ी दूर बसा मोनाको देश ही बेहद कम समय में घूमा जा सकता है। इस देश के तीन तरफ से फ्रांस की सीमा और एक तरफ से इटली की सीमा लगती है। 
 
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि मोनाको मात्र 1.95 वर्ग किलोमीटर में ही फैला होने से बहुत छोटा है। कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश, मोनाको शहर के नाम से भी जाता है। दक्षिण पश्चिम यूरोप में मेडिटर्नियन सागर के उत्तरी मध्य तट पर स्थित मोनाको ज‍ितना छोटा है उतना ही खूबसूरत है इसलिए यह बहुत प्रसिद्ध भी है। 
 
इसको पैदल घूमने में एक घंटे से भी कम समय या मात्र 56 म‍िनट में पूरा घूमा जा सकता है। यहां एक द‍िन में पूरे देश के एक नहीं कई चक्‍कर लगाए जा सकते हैं। यहां के लोगों के लिए यह बिलकुल आम बात है। विदित हो कि इसे फॉर्मूला वन कार रेस के ल‍िए खास पहचाना जाता है। यहां पर काफी दौलतमंद और राजसी खानदान के लोग रहते हैं। 
 
यहां नागरिकों को ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स व जबरदस्‍त सुरक्षा के अलावा और भी कई बड़ी सुव‍िधाएं म‍िलती हैं। यहां की कार रेस दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां से थे अवैध संबंध, ट्यूटर ने ली आठ साल के बच्चे की जान