पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडरों की होगी नियुक्ति

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:10 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां सादिक निसार ने बुधवार को कहा कि शीर्ष न्यायालय में 2 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
 
 
जियो न्यूज के अनुसार बुधवार को ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से जुड़े मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। गैरसरकारी संगठनों और खैबर पख्तूनवा सरकार को ट्रांसजेंडरों के मूल अधिकारों के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।
 
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ट्रांसजेंडर को उनका अधिकार मिले। हमारे समुदाय में ट्रांसजेंडरों का मजाक उड़ाया जाता है। पीठ ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को राष्ट्रीय डाटाबेस में शामिल किया जाना चाहिए। ट्रांसजेंडरों को संरक्षण मुहैया कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Maharashtra Politics : अमित शाह से Raj Thackeray की मुलाकात पर क्या बोले उद्धव ठाकरे

ED के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे

Loksabha Election 2024: वाराणसी सीट पर PM नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कौन?

सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा को भितरघात का डर,ओबीसी-आदिवासी वोटर्स के सहारे उलटफेर की कोशिश में कांग्रेस

Pilibhit Lok Sabha Seat: पीलीभीत से BJP काट सकती है वरुण गांधी का पत्ता, किसका नाम है रेस में?

स्टार्टअप महाकुंभ में बोले मोदी, भारत करेगा AI में दुनिया की अगुवाई

महिला के साथ भागने पर शख्‍स को पिलाया पेशाब, जूते सिर पर रखवाकर पीटा, पुलिस को नहीं मिल रहा पीड़ित

ऐसी घिनौनी हरकत कि देख के कभी फालूदा नहीं खाएंगे, इस शख्‍स ने फालूदा में मिला दिया Sperm

झारखंड के चतरा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु नदियों पर पड़ेगा जलवायु परिवर्तन का गंभीर असर

अगला लेख