Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने विकसित की 'दुनिया में कहीं भी पहुंचने में सक्षम मिसाइल'

हमें फॉलो करें रूस ने विकसित की 'दुनिया में कहीं भी पहुंचने में सक्षम मिसाइल'
, गुरुवार, 1 मार्च 2018 (23:16 IST)
मास्को। रूस ने एक ऐसी मिसाइल विकसित की है, जो 'दुनिया में कहीं भी पहुंचने में सक्षम' है और दुनियाभर की रक्षा प्रणालियों को 'बेकार' बना देगी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संघीय संसद को संबोधित करते गुरुवार को कहा कि हाइपरसोनिक या ध्वनि की गति से तेज चलने वाली यह मिसाइल दुनिया में कहीं भी दागी जा सकती है।


इस मिसाइल को रोक पाने की क्षमता यूरोप और एशिया में मौजूद अमेरिकी शील्ड में भी नहीं है। पुतिन ने अपने भाषणा के दौरान 18 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पूर्व नए हथियारों की रेंज प्रस्तुत की। वे राष्ट्रपति पद के चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे।
webdunia

उन्होंने परमाणु क्षमता से लैस दो हथियार प्रणालियों- क्रूज मिसाइल और मानव रहित पनडुब्बी का इस दौरान विशेष तौर पर उल्लेख किया। टेलीविजन पर प्रसारित संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में पुतिन ने अपने दो घंटे के भाषण में देशवासियों से दोनों नए हथियारों के नाम के सुझाव देने की अपील की। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में दौड़ेंगे चालक रहित वाहन, जारी हुआ टेस्ट लाइसेंस