Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे नरेन्द्र मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे

हमें फॉलो करें सिंगापुर में भारतीय युद्धपोत पर पहुंचे नरेन्द्र मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे
, शनिवार, 2 जून 2018 (15:39 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा किया, जहां वे भारतीय युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा पर गए और नौसेना के अधिकारियों तथा जवानों के साथ बातचीत की। मोदी तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर सिंगापुर की यात्रा पर हैं।


यात्रा के अंतिम दिन वे चांगी नौसैनिक अड्डे पर अस्थाई तौर पर तैनात भारतीय युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा पर गए जहां नौसैनिकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट किया, आईएनएस सतपुड़ा पर सवार हुआ।

नौसेना के अधिकारियों और नौसैनिकों से बातचीत करना हमेशा हर्ष और सम्मान का विषय रहा है। नौसेना के प्रहरियों का साथ गौरव का विषय है। इस मौके पर नौसैनिकों ने प्रधानमंत्री के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। वे सिंगापुर नौसेना के अधिकारियों से भी मिले। उनके साथ सिंगापुर के रक्षामंत्री भी थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगीजी को खुश करने के लिए टॉयलेट ही भगवा कर दिया...