Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घर में सोफे के पीछे सो रहा था शेर, साहसी महिला ने फिर दिखाया जंगल का रास्ता

हमें फॉलो करें घर में सोफे के पीछे सो रहा था शेर, साहसी महिला ने फिर दिखाया जंगल का रास्ता
, बुधवार, 25 जुलाई 2018 (09:55 IST)
ओरेगन। अमेरिका के ओरेगन में एक महिला उस समय दहशत में आ गई जब उसने अपने घर में सोफे के पीछे एक पहाड़ी शेर को सोते हुए देखा। यह शेर वहां छह घंटे तक सोता रहा। 
 
लौरेन टेलर नामक एक महिला ने फेसबुक पर बताया कि उसके घर 8 जुलाई को यह हादसा हु्आ। दरअसल महिला के घर के पीछे बने एक तालाब का पानी पीने के बाद यह शेर पिछले दरवाजे से घर में घुस गया। 
 
महिला ने इस पोस्ट में लिखा कि, घर का दरवाजा खुला था वहां का इंटिरियर इस तरह का है कि बाहर आने तक इस शेर को अंदाजा भी नहीं हुआ कि वह घर के अंदर है। 
 
घर में प्रवेश करने के बाद, इस शेर का सामना टेलर के रूममेट से हुआ। वह इस पहाड़ी शेर को देखकर घबरा गया और डर के मारे जोर से चिल्लाया। इस वजह से यह शेर सोफे के पीछे छिप गया और वहां उसे नींद आ गई।
 
webdunia
टेलर ने शेर को जगाने के लिए शोर किया, फिर उसने उसकी आंखों में प्यार से देखा, और उसे शांत करने के लिए आंखों से संवाद किया।
 
टेलर ने कहा, आश्चर्यजनक रूप से यह काम कर रहा था। मैंने प्यार से देखा और फिर पलक झपकाई। पहाड़ी शेर ने फिर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। वह फिर फिर सो गया। वह स्पष्ट रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा था। जब शेर फिर उठा तो उसने फिर पहले की तरह संवाद कायम किया। 
 
कुछ घंटों बाद टेलर ने तय किया कि इस शेर को बिना यह जताए घर से बाहर निकालना है कि वह डरी हुई है। फिर उसने शेर को बाहर निकालने के लिए एक ड्रम का सहारा लिया। 
 
webdunia
टेलर को जानवरों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव था और उसने इसका फायदा उठाते हुए किसी तरह शेर को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इस ऑपरेशन में जरा सी लापरवाही टेलर को खासी महंगी पड़ सकती थीं। 
चित्र सौजन्य : फेसबुक 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश : पानी से लबालब हुआ बरगी डैम, खोले गए 7 गेट, 9 जिलों में अलर्ट जारी