Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया का सबसे खतरनाक शौचालय

हमें फॉलो करें दुनिया का सबसे खतरनाक शौचालय
, बुधवार, 8 मार्च 2017 (15:14 IST)
मॉस्को। आपने सबसे खतरनाक पुल, सड़क, हाईवे, झील के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक शौचालय के बारे में शायद ही सुना हो। आप इमरजेंसी में भी इस खतरनाक शौचायल में नहीं जाना चाहेंगे। आपको बताते हैं कि टॉयलेट जाना आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है। यह शौचालय साइबेरिया की अटाई पहाड़ियों में स्थित है। यहां पर वैज्ञानिकों ने एक खास प्रकार का टॉयलेट बनाया है जो हवा में करीबन 8.5 हजार फीट की ऊंचाई पर है।  
अब आप सोच रहे होंगे कि ये टॉयलेट यहां क्यों बनाया गया है तो इसके पीछे भी एक कारण है।  यहां पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के लिए इस प्रकार के शौचालय का निर्माण किया गया है। यह शौचालय लकड़ी का बना हुआ है। इस शौचालय पर बैठने के बाद व्यक्ति को ऐसा अनुभव होता है कि वह हवा में लटका हुआ है। यह टॉयलेट जहां पर बना हुआ है वहां तापमान करीब 50 डिग्री सेंटीग्रेट रहता है।
 
यहां पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के लिए भी यहां रहना मुश्किल है लेकिन फिर भी अपना काम करने के लिए वे यहां रहते हैं। यहां कुछ महीने तो केवल अंधेरा ही रहता है। यहां लोग जाने से भी डरते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेड बॉडीज के सामने डिनर