Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चला अभियान, 1500 प्रवासियों को बचाया

हमें फॉलो करें भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चला अभियान, 1500 प्रवासियों को बचाया
, शनिवार, 26 मई 2018 (11:38 IST)
रोम। भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव अभियानों में करीब 1500 प्रवासियों को बचाया गया। इन अभियानों में इतालवी नौसेना और गैर सरकारी संगठन एवं यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स के जहाज शामिल थे। इतालवी तट रक्षक ने यह जानकारी दी।


केवल शनिवार को चलाए गए सात अभियानों में ही उन 1050 लोगों को बचाया गया जो यूरोप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन अभियानों का संचालन इतालवी तट रक्षक ने किया था। जर्मन गैर सरकारी संगठन सी (वॉच और सी) आई ने कहा कि कल बचाए गए लगभग 450 लोगों में से आधे लोगों को उन्होंने तीन नौकाओं से बचाया, जिसमें क्षमता से काफी अधिक लोग सवार थे।

कल इतालवी नौसेना के एक जहाज ने 69 प्रवासियों को बचाया, जबकि फ्रोंटेक्स के तस्कररोधी ट्राइटन ऑपरेशन में शामिल पुर्तगाली नौसेना के एक जहाज ने 296 और लोगों को बचाया। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से इटली में अब तक 10800 प्रवासी पहुंच चुके हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परदे पर भगवान, रियल लाइफ में शैतान, आठ महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप