Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जादूगर डायनामो....कैसे किया ये तुमने?

हमें फॉलो करें जादूगर डायनामो....कैसे किया ये तुमने?

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

PR
जादूगरी की दुनिया में जाना-माना नाम डायनामो। उम्र मात्र 31 साल और हजारों ऐसे कारमानें जिसे हाथ की सफाई कहना सचमुच ही मुश्किल है। 17 दिसंबर 1982 में जन्में डायनामो का शहर है ब्रैडफ़ोर्ड वेस्ट यॉर्कशायर- इंग्लैंड।

भारत में भी कई महान जादूगर हुए जैसे- जादूगर आनंद, जादूगर ओपी शर्मा, जादूगर पीसी सरकार आदि। क्या आप जानते हैं कि जेके रॉलिंग रचित काल्पनिक उपन्यास सिरीज 'हैरी पॉटर' का मुख्य किरदार हैरी पॉटर शायद 21वीं सदी का सबसे मशहूर जादूगर है।

सचमुच कमाल का जादूगर है- डयनामो। वह सभी के सामने हवा में उड़ना जानता है, वह पानी पर चलना जानता है और वह चलते-चलते आपकी आंखों के सामने ही गायब हो जाएगा। और हां, ताश के पत्ते तो वह कुछ एसे फेंटता है कि अच्छे अच्छे गैम्बलर भी दांतों तले अंगुलियां दबा लें।

सबसे खास बात कि आप कुछ भी सोचे वह वर्ड-टू-वर्ड बता देगा। वह सड़कछाप जादूकर नहीं है, लेकिन सड़क पर भी वह लोगों का मनोरंज करना जानता है।

उसने कई अवॉर्ड जीते हैं और लोग उसके जादू के दिवाने हैं। लड़कियां तो उसके पीछे पागल है। लेकिन कुछ लोग उसकी आलोचना भी करते हैं कि यह कोई चमत्कार नहीं महज जादू है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi