Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर कथित 'आतंकी घटना’

हमें फॉलो करें लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर कथित 'आतंकी घटना’
, शनिवार, 25 नवंबर 2017 (00:54 IST)
लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने बताया कि मध्य लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस में आज एक ‘घटना’ के बाद वह इसे आतंकी घटना के तौर पर लेते हुए कार्रवाई कर रही है और स्टेशन को बंद कर दिया है। दरअसल, वहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
 
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा है कि अधिकारी ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हुई एक घटना को आतंकी घटना के तौर पर लेते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। इसने कहा, ‘स्टेशन फिलहाल बंद है। इस समय कृपया इलाके में जाने से बचा जाए।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला को 14 वर्षों बाद अयोध्या में अपना परिवार मिला