Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाखों लोगों की जान ले सकती है एक झील

हमें फॉलो करें लाखों लोगों की जान ले सकती है एक झील
, शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (17:22 IST)
गोमा-रूबावू, कांगो और रवांडा की सीमा पर स्थित कस्बे। द‍ुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो काफी अजीबोगरीब और रहस्यों से भरी हुई हैं। पर बहुत सी ऐसी जगहें भी हैं जो पहले सुरक्षित थीं पर अब इंसानों के लिए जानलेवा बन गई हैं। ऐसी ही एक जगह है अफ्रीका महाद्वीप में जोकि एक झील है जिसके किनारे लगभग 20 लाख लोग रहते हैं। इन लोगों की जान झील की वजह से कभी भी खतरे में आ सकती है।
 
जानकारों का कहना है कि कीवु नाम की इस झील के पानी में मौत घुली हुई है। अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो और रवांडा की सीमा पर ये मौत की झील स्थित है। इस झील के पानी से लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में मीथेन गैस मिली हुई है। यह गैस इतनी खतरनाक है कि इसकी चपेट में आने वाले की कुछ ही देर में मौत भी हो सकती है। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस झील के पानी से बना बादल भी जहरीली मीथेन गैस को समेटे हुए होगा और अगर ये रिहायशी इलाके में बरसा तो लाखों लोगों की जान जा सकती है। उस बारिश से आसपास के इलाके में रहने वाले लाखों लोग मुसीबत में आ सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'टाइगर जिंदा है' का विरोध, सलमान का पुतला फूंका