Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड का नाम बदला

हमें फॉलो करें अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड का नाम बदला
जोहानसबर्ग , शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (10:45 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने अपने देश का नाम बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रखने की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राजा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
 
राजा मस्वाती तृतीय वर्षों से स्वाजीलैंड को 'इस्वातिनी' कहते आ रहे थे। साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए और साल 2014 में देश के संसद के उद्घाटन के वक्त भी उन्होंने इस नाम का इस्तेमाल किया था। देश का नाम बदले जाने से हालांकि वहां के कुछ लोग नाराज हैं।
 
गौरतलब है कि सोभूजा द्वितीय के बेटे राजा मस्वाती की 15 बीवियां हैं। आधिकारिक रूप से उनकी बायोग्राफी लिखने वालों के मुताबिक उनके पिता ने 82 साल तक शासन किया। इस दौरान उनकी 125 बीवियां थीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कविता पर बवाल, राज्यसभा सचिवालय ने सांसद से पूछा यह सवाल...