Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां की हत्या के मामले में भारतीय मूल के किक बॉक्सर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मां की हत्या के मामले में भारतीय मूल के किक बॉक्सर गिरफ्तार
, शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (23:36 IST)
जोहान्सबर्ग। अपनी पत्नी की हत्या के आरोप का सामना कर रहे भारतीय मूल के 30 वर्षीय पेशेवर किक-बॉक्सर को अपनी मां की हत्या के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोआथे नगोअपे ने मीडिया को यहां बताया कि जांच के बाद रमीज पटेल को कल गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को उसे पोलोकवने मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।
 
पटेल की मां महजीन बानो पटेल को उनके घर में गोली मार दी गई थी। उनकी एक पखवाड़े पहले एक अस्पताल में मौत हो गई थी। रमीज की पत्नी फातिमा की अप्रैल 2015 में हत्या के बाद महजीन उसके तीनों बेटों की देखभाल कर रही थी।
 
किक बॉक्सर ने आरोप लगाया कि घर में जबरन घुसकर लोगों ने उसकी मां की हत्या कर दी लेकिन पूछताछ के दौरान पुलिस के जासूसों ने उसकी कहानी में अंतर पाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई हादसा : नंबर चिपकाने को लेकर डॉक्टर की पिटाई