Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जॉन कैरी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्‍मानित

हमें फॉलो करें जॉन कैरी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्‍मानित
, रविवार, 11 दिसंबर 2016 (18:27 IST)
पेरिस। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'लीजन डी ओनर' से सम्मानित किया गया है। कैरी के फ्रांसीसी समकक्ष ने उन्हें 'अमेरिकी अधिकारियों में सबसे अधिक फ्रांसीसी' करार दिया है।
शनिवार को पेरिस में आयोजित एक समारोह में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जो-मार्क एयरोल्त ने यह भी कहा कि अमेरिका के शीर्ष राजनयिक कैरी 'शांति के एक सतत पुरोधा' हैं।
 
एयरोल्त ने कहा कि फ्रेंचभाषी, फ्रांसीसी संस्कृति प्रेमी... आप निश्चित तौर पर सभी अमेरिकी अधिकारियों में से सबसे अधिक फ्रांसीसी हैं। कैरी की फ्रांसीसी विरासत और फ्रांस के प्रति उनके लगाव के कारण वर्ष 2004 में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान में उनको निशाना बनाया गया था। उस समय वे रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के खिलाफ डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
 
एयरोल्त ने कहा कि आप शांति के एक सतत पुरोधा हैं। सम्मान से अभिभूत कैरी ने कहा कि फ्रांस अमेरिका का 'सबसे पुराना सहयोगी' है। कैरी ने फ्रेंच में कहा कि 'लॉन्ग लिव फ्रेंच फ्राइस। लॉन्ग लिव फ्रांस। लॉन्ग लिव यूएसए।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में लॉ फर्म पर छापे में मिली 13.5 करोड़ रुपए की नकदी