Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

20 सेकंड पहले चली ट्रेन, रेलवे ने मांगी माफी

हमें फॉलो करें 20 सेकंड पहले चली ट्रेन, रेलवे ने मांगी माफी
टोक्यो , शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (12:11 IST)
टोक्यो। जापान में रेलवे का संचालन करने वाली एक कंपनी ने एक ट्रेन के 20 सेकंड पहले स्टेशन से रवाना होने के कारण यात्रियों को हुई अत्याधिक परेशानी के लिए माफी मांगी है। समय का पालन करने और अपनी शिष्टता के लिए जाना जाने वाला जापान भी इस घटना से हैरान है।
 
टोक्यो और उसके उत्तरी उपनगरों को जोड़ने वाली सुकुबा एक्सप्रेस ट्रेन मिनामी नगरेयामा स्टेशन से 9:44:40 की बजाए 9:44:20 पर रवाना हो गई थी।
 
सुकुबा एक्सप्रेस कंपनी की ओर से जारी माफी में कहा गया कि यात्रियों को हुई भारी परेशानी के लिए हम बहुत अधिक माफी चाहते हैं। फर्म का कहना है, हालांकि इस संबंध में किसी यात्री ने कोई शिकायत नहीं की है। इस घटना के कारण किसी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी थी। बुलेट ट्रेन सहित जापान की रेलवे प्रणाली अपनी समयबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता अरुण शौरी ने बताया मोदी को हराने का मंत्र...