Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोक्‍यो ओलिम्पिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बनाएगा जापान

हमें फॉलो करें टोक्‍यो ओलिम्पिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बनाएगा जापान
, शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (17:42 IST)
टोक्यो। वर्ष 2020 के ओलिम्पिक खेलों के दौरान प्रतियोगियों को मुफ्त में कंडोम बांटने के लिए जापानी कंडोम कंपनियां 0.01 एमएम अल्ट्रा थिन कंडोम को बनाने में लगी हैं। ओलिम्पिक खेल आयोजन उनके लिए अपने उत्पाद को सामने लाने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। निर्माता कंपनियों का कहना है कि खास किस्म के ये कंडोम पॉलीयूरीथेन से बने होंगे।
 
2020 टोक्यो ओलिम्पिक खेलों के लिए जापान की कंडोम बनाने वाली कंपनियां जुट गई हैं। इस खास अवसर के लिए वे अल्ट्रा थिन (बेहद पतला) कंडोम तैयार करने में जुटी हैं। शायद आपको जानकारी हो कि ओलिम्पिक खेलों के दौरान प्रतियोगियों को मुफ्त में कंडोम बांटे जाते हैं ताकि दुनिया के सबसे फिट खिलाडियों को सुरक्षित सेक्स करने का बढ़ावा मिले। 
 
जापानी कंडोम कंपनियों मानकर चल रही हैं कि 0.01 एमएम अल्ट्रा थिन कंडोम को उपभोक्ताओं के सामने लाने का यह सबसे अच्छा अवसर होगा। ये बेहद महीन किस्म के कंडोम पॉलीयूरीथेन से बने होंगे और जिन लोगों को लैटेक्स से अलर्जी से होती है, वे इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
सागामी रबड़ इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रवक्ता हिरोशी यामाशिता का कहना है कि सिर्फ जापान की कंपनियां ही वर्तमान में 0.01 से 0.02 एमएम जितने पतले कंडोम बना रही हैं। टोक्यो ओलिम्पिक खेलों के दौरान हम दुनिया को अपनी उच्च प्रौद्योगिकी से परिचित कराएंगे।
 
जापान अभी भी कंडोम बनाने की रेस में ब्रिटेन की ड्यूरेक्स और अमेरिका की त्रोजन से पीछे है। जापानी कंपनी ओकामोतो इंडस्ट्रीज का नाम इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ‘एन्सेल्ल’के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं अगले नंबर पर सागामी का नाम आता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायुसेना को मिलेंगे 110 लड़ाकू विमान