Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II?

हमें फॉलो करें क्या पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II?
, सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (14:24 IST)
लंदन। ग्रेट ब्रिटेन में एक दावे को लेकर खलबली मची हुई है हालांकि इसको लेकर बहुत सारे विवाद और अनिश्चितता भी सामने आई है लेकिन कुछ इतिहासकारों का दावा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वतीय मुस्लिमों के सबसे बड़े पैगम्बर मोहम्मद की वंशज है।  
 
हालांकि इस दावे को लेकर बहुत सारे विवाद हैं लेकिन फिर भी दुनिया के इतिहासकार इस दावे का समर्थन करते हैं। उनका मानना है कि मोहम्मद की वंशावली (genealogical) संबंधी रिकॉर्ड में इसका जिक्र है। इस मामले में मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती रहे अली गोमा ने भी इसकी पुष्टि की है।
 
विदित हो कि इतिहासकारों ने 43 पीढ़ियों पर अध्ययन के बाद ऐसे दावे किए हैं। इसके पहले शाही परिवार पर स्टडी करने वाली आधिकारिक संस्था 'बर्क्स पीरेज' ने भी साल 1986 में इस तरह के दावे किए थे। 'बर्क्स पीरेज' ने भी क्वीन एलिजाबेथ-2 को पैगंबर साहब का वंशज बताया था। 
 
मोरक्को के अखबार ने अपनी रिपोर्ट में अपने दावों के समर्थन में इतिहासकारों का हवाला दिया है। इसके अलावा प्रसिद्ध अखबार 'डेली मेल' और 'ब्रिटिश डेली' ने भी इस पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इतिहासकारों का मानना है कि शोध और गहन अध्ययन के नतीजों से ऐसा लगता है कि महारानी एलिजाबेथ-2 की ब्लडलाइन (रक्त संबंध) 14वीं सदी के अर्ल ऑफ कैंब्रिज से है और यह ब्लडलाइन मध्‍यकालीन मुस्लिम स्‍पेन से लेकर पैगंबर की बेटी फातिमा तक जाती है।
 
विदित हो कि इस संबंध में मोरक्को के एक समाचार पत्र ने पैगंबर मोहम्मद का फैमिली ट्री भी प्रकाशित किया था। वहींशाही परिवार पर अध्ययन करने वाली आधिकारिक संस्था 'बर्क्स पीयरेज' के पब्लिशिंग डायरेक्टर ने 1986 में इस संबंध में ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उनसे शाही परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। 
 
इस चिट्‍ठी में उन्होंने लिखा था, 'शाही परिवार का संबंध पैगंबर मोहम्मद से है। इस वजह से शाही परिवार के सदस्यों की सुरक्षा मुस्लिम आतंकियों से हमेशा के लिए नहीं की जा सकती। लेकिन फिलहाल सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है।' कहा जाता है कि महारानी एलिजाबेथ-2, मुस्लिम शहजादी जायदा की वंशज भी हैं। 
 
विदित हो कि जानकारों ने एलिजाबेथ और मुस्लिम शहज़ादी जायदा के बीच का संबंध खोज निकालने का दावा किया है।'बर्क्स पीयरेज' की स्टडी में दावा किया गया था कि क्वीन एलिजाबेथ-2, मुस्लिम शहजादी जायदा की वंशज हैं, जिन्होंने 11वीं सदी में अपना घर छोड़ दिया था और बाद में ईसाई धर्म अपना लिया था। जायदा सेविल (स्पेन) के राजा अल-मुतामिद इब्‍न अब्‍बाद की चौथी पत्‍नी थीं। उनके बेटे का नाम सैंशो था जिन्होंने 11वीं सदी में अर्ल ऑफ कैंब्रिज के परिवार में शादी की थी।
 
हालांकि इतिहासकार जायदा को लेकर एकमत नहीं हैं लेकिन कुछ इतिहासकारों का दावा है कि वह पैगंबर के वंशज और हमेशा नशे में रहने वाले खलीफ की बेटी थीं लेकिन कुछ इतिहासकारों का दावा है कि जायदा ने खलीफ के परिवार में शादी की थी। जब दावा किया गया कि ब्रिटिश महारानी की नसों में पैगंबर मोहम्‍मद का खून दौड़ता है तब ऐसे दावे सामने आने के बाद शाही परिवार के जानकारों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब तक बकिंघम पैलेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में 11 और 12 अप्रैल को धर्मों का मिलन