Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यहां 'शाही अंदाज' में होती है पालतू जानवरों की अंतिम विदाई

हमें फॉलो करें यहां 'शाही अंदाज' में होती है पालतू जानवरों की अंतिम विदाई
- अनुपमा जैन
 
ब्रुसेल्स। दुनिया के कितने ही हिस्सों में भले ही हर मिनट कितने ही जरूरतमंद, गरीब लोग लावारिस, अकेली मौत मरते हों, लेकिन नियति का चक्र! इसी दुनिया में अनेक पालतू जानवर ऐसे हैं, जो अपने मालिकों के बेहद प्यारे हैं, जिनके मालिक उनके मरने के बाद उनकी अंतिम विदाई पूरे सम्मान और शाही अंदाज में करते हैं। उनके साथ उनकी प्यारी वस्तुएं दफन करते हैं। पूरे विधि-विधान, संस्कार से उनकी विदाई होती है। 
बेल्जियम की एक कंपनी 'एनीमेत्रास' इस तरह के प्रिय पालतू जानवरों की अंतिम विदाई के  तमाम इंतजाम करती है, किसी को अपने प्यारे कुत्ते के लिए शानदार टोकरेनुमा ताबूत चाहिए, कोई अपने मृत बतख के लिए उसका मनपसंद खिलौना उसकी मृत देह के साथ रखना चाहता है। 
 
कोई अपनी बिल्ली, खरगोश और कोई अपने प्रिय बंदर की अंतिम यात्रा बेहद अविस्मरणीय कर देना चाहता है तो इस कंपनी के मालिक पेक्ट्रिक पेन्द्विले पूरे मनोयोग से इन जानवरों की अंतिम विदाई की तैयारी करते हैं और अपने यहां हर ऐसी चीज रखाते हैं, जिससे जानवरों की कब्रगाह में ऐसी किसी विदाई को देखकर मुंह से बरबस निकल उठे 'कैसी शानदार अंतिम विदाई'। लेकिन साथ ही एक कामना है कि 'हर व्यक्ति और जीव को सम्मानजनक जीवन और मृत्यु मिले', आमीन। (वीएनआई)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कलेक्‍टर ने जब पैदल ही पार किया नाला...