Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (19:10 IST)
कराची। पाकिस्तान ने अरब सागर में कथित तौर पर उसकी जल सीमा में मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों की 7 नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।
 
 
पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्योरिटी फोर्स (पीएमएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें गोदी पुलिस के हवाले कर दिया गया। कमांडर वाजिद नवाज चौधरी ने कहा कि गोदी पुलिस अब उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पूरी संभावना है।
 
पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में पीएमएसएफ ने पिछले एक महीने के दौरान 144 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नई गिरफ्तारियों के बाद ऐसे गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की संख्या इस साल 400 तक पहुंच सकती है।
 
 
प्रवक्ता ने कहा कि अरब सागर में पाकिस्तानी नौवहन सीमा के पास पीएमएसएफ अभ्यास कर रही थी तभी भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। चौधरी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को जब हमारी जल सीमा में देखा गया तो हमने स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया। पीएमएसए ने 10 नवंबर को 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 9 नौकाएं जब्त की थीं।
 
12 नवंबर को 4 नौकाएं जब्त की गई थीं और 23 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को भी पीएमएसए ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 4 नौकाएं जब्त की थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'देने की खुशी' सत्र में सार्थक रही चर्चा