Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका ने पाकिस्तान की 30 करोड़ डॉलर की सहायता रद्द की

हमें फॉलो करें अमेरिका ने पाकिस्तान की 30 करोड़ डॉलर की सहायता रद्द की
वॉशिंगटन , रविवार, 2 सितम्बर 2018 (08:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के खिलाफ समुचित कार्रवाई में विफल रहने के कारण दी उसे दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता रद्द किए जाने का निर्णय लिया है। समाचार-पत्र द इंडिपेंडेंट ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
webdunia
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोनी फॉकनर ने कहा है कि अगर अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी मिली तो रक्षा विभाग अब इस फंड का इस्तेमाल अपनी अन्य आवश्यक प्राथमिकताओं पर करेगा। कर्नल फॉकनर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया।
 
अमेरिका पाकिस्तान को बार-बार मदद करता रहा है, लेकिन बदले में उसे झूठ और धोखा ही मिला। रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष के प्रारंभ में भी अमेरिका ने पाकिस्तान की 50 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद रद्द कर दी थी। ट्रंप सरकार का मानना है कि पाकिस्तान उन चरमपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है, जो पड़ोसी देश अफगानिस्तान में पिछले 17 सालों से जंग छेड़े हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमीन घोटाला : रॉबर्ट वाड्रा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज