Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कार को दुलत्ती मारी तो घोड़े को हो गई जेल

हमें फॉलो करें कार को दुलत्ती मारी तो घोड़े को हो गई जेल
, शनिवार, 18 नवंबर 2017 (16:52 IST)
नोसा सेनहोरा एपिसीडा। उत्तर पूर्वी ब्राजील के इस शहर में जब ब्रेंको बैंडिट नाम के घोड़े को जेल हो गई। बेचारा घोड़ा 24 घंटों तक कैद में रहा। ब्राजील पुलिस का कारनामा दुनिया भर विचित्र किंतु सत्य साबित हुआ। इस देश में अगर कोई घोड़ा दुलत्ती मारे तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। 
 
जब इंसान अपनी आदतों से बाज नहीं आता तो बताइए बेचारा घोड़ा कैसे आएगा। अब घोड़े की आदत है दुलत्ती मारना तो उसने वही दिया। कार मालकिन  ने पुलिस पर दबाव डाला कि उसकी कार को नुकसान हुआ और उसे हर्जाना दिया जाए। पर जब घोड़े का मालिक अड़ गया तो ब्राजील की पुलिस ने एक कार को दुलत्ती मारने के जुर्म में घोड़े को 24 घंटे की जेल की सजा दे दी। 
 
क्या है मामला
 
दरसल उत्तर पूर्वी ब्राजील में एक आदमी अपने पालतू घोड़े को वॉक के लिए लेकर निकला था। अचानक उसने अपने पास से कार पर गुजरती एक महिला की कार को दुलत्ती मार दी। इस बात पर कार की मालकिन भड़क गई और उसने पुलिस में रिपोर्ट कर दी। इतना ही नहीं, उसने कहा जब तक उसे हर्जाना ना मिल जाए घोड़े को छोड़ा ना जाए। 
 
इस बात से घोड़े का मालिक बेहद नाराज हो गया पर ब्रेंको को पूरे 24 घंटे गुजरने के बाद ही जेल से छुटकारा मिल पाया। इस घटना से आहत घोड़े के मालिक ने जेल में बंद अपने प्यारे जानवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। इसके राह चलते लोग हैरान तो हुए ही घोड़े के साथ ऐसे सलूक से नाराज भी दिखाई दिए। 
 
घोड़े के मालिक का कहना है कि ब्रैंको ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके लिए उसे जेल में डाला जाए। ब्रैंको के मालिक जिनका नाम विलियम डॉस सैंटोस बताया जा रहा है, का यह भी कहना है कि घोड़े के साथ बदसलूकी भी हुई और पुलिस वालों ने उसे खाना खिलाने की इजाजत नहीं दी। कई घंटों तक प्यारा ब्रैंको भूखा प्यासा रहा। उसकी जेल भी बेहद छोटी थी, जहां उसका हिलना डुलना भी कठिन था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में पहली डिजिटल पिल को मंजूरी