Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फाउंटेन पेन के बल पर चीन में विमान हाइजेक की कोशिश

हमें फॉलो करें फाउंटेन पेन के बल पर चीन में विमान हाइजेक की कोशिश
बीजिंग , रविवार, 15 अप्रैल 2018 (23:02 IST)
बीजिंग। बीजिंग की ओर जा रहे एयर चाइना के एक विमान में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने फाउंटेन पेन को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट को बंधक बनाने का प्रयास किया। इस घटना के कारण विमान को गैर निर्धारित तरीके से उतारना पड़ा। चांगशा शहर से बीजिंग की ओर जा रहे एयर चाइना के विमान संख्या 1350 में एक यात्री ने एक क्रू सदस्य को बंधक बना लिया था जिसके बाद विमान को झंगझाऊ की ओर मोड़ा गया।

सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि व्यक्ति ने क्रू सदस्य को धमकाने के लिए पेन का इस्तेमाल किया। विमान ने दक्षिणी हुआन प्रांत की राजधानी चांगशा शहर से स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी और इसे बीजिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 11 बजे उतरना था।

हेनान एयरपोर्ट ग्रुप के मुताबिक विमान सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर झंगझाऊ शिनझेंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा, उसकी यह लैंडिंग पूर्व निर्धारित नहीं थी। सीएएसी ने कहा कि घटना से दोपहर एक बजकर 17 मिनट पर निबटा गया। यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। ‘दी पेपर’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 41 वर्षीय अनहुआ के रहने वाले व्यक्ति का ‘मानसिक बीमारी’ का इतिहास है। उसे घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजनीश ने अमेरिका में बुद्धिजीवियों को व्यक्तियों को किया था आकर्षित