अमेरिका में तूफान फ्लोरेंस के खतरनाक होने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:05 IST)
वॉशिंगटन। भीषण चक्रवाती तूफान फ्लोरेंस के बुधवार को अमेरिकी तट के निकट आने पर काफी खतरनाक हो जाने की आशंका है और गुरुवार से यह कमजोर पड़ सकता है।
 
 
अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने बुधवार को जारी एक परामर्श में कहा कि फ्लोरेंस तूफान जब अमेरिकी तट पर पहुंचेगा तो इसके काफी खतरनाक हो जाने की आशंका है। परामर्श में हालांकि यह भी कहा गया है कि इसके गुरुवार तक कमजोर पड़ने के आसार हैं।
 
एनएचसी के अनुसार श्रेणी 4 का यह तूफान अभी नॉर्थ कैरोलिना के केप फियर के दक्षिण-पूर्व में करीब 925 किलोमीटर दूर है। इसकी रफ्तार 215 किलोमीटर प्रति घंटा है। एनएचसी ने बताया कि फ्लोरेंस का केंद्र बरमूडा और बहामास के बीच दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक सागर के ऊपर से गुजरेगा। यह गुरुवार और शुक्रवार को उत्तरी कैरोलिना या दक्षिणी कैरोलिना के तट पर पहुंचेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्‍या होता है विरासत टैक्‍स, क्‍यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

नवनीत राणा से 'दुश्मनी', गरीबों के रॉबिनहुड, कौन हैं बच्चू कड्डू

Video : नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लोग बनेंगे लखपति

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

Toyota Fortuner Leader Edition में क्या है खास, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

अगला लेख