Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप चाहते हैं जल्द से जल्द हो सीरिया से सेनाओं की वापसी

हमें फॉलो करें ट्रंप चाहते हैं जल्द से जल्द हो सीरिया से सेनाओं की वापसी
वॉशिंगटन , सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (11:04 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि सीरिया से अमेरिका की सेनाएं जल्द से जल्द वापस लौट आएं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रों ने कहा था कि उन्होंने ट्रंप को सीरिया में लंबे समय तक सेनाएं बनाए रखने के लिए मना लिया है इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह बयान जारी किया है।
 
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सराह सैंडर्स ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के मिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रंप इस बारे में पूरी तरह से साफ रुख रखते हैं कि अमेरिका की सेनाएं जल्द से जल्द वापस लौटें। उन्होंने कहा कि हम आईएसआईएस के पूरी तरह खत्मे और उसकी वापसी को रोकने वाले परिस्थिति के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प हैं। इसके अलावा हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्रीय सहयोगी और साझेदार क्षेत्र की सुरक्षा की वित्तीय और सैन्य जिम्मेदारी लें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश