Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रवासियों पर भड़के ट्रंप, जानवरों से की तुलना, बयान पर बवाल

हमें फॉलो करें प्रवासियों पर भड़के ट्रंप, जानवरों से की तुलना, बयान पर बवाल
वाशिंगटन , गुरुवार, 17 मई 2018 (09:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा पर दीवार बनाने और कानून प्रवर्तन के बारे में चर्चा के बीच विवादास्पद बयान देते हुए आज कुछ प्रवासियों की तुलना जानवर से की। 
 
ट्रंप ने कैलिफोर्निया से व्हाइट हाउस आए रिपब्लिकन सांसदों को कहा कि हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों को देश से बाहर ले जा रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं, ये आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।
 
कॉलोराडो से कांग्रेस के सदस्य जेरेड पोलिस ने कहा कि प्रवासी इंसान हैं ना कि जानवर, अपराधी, ड्रग डीलर और बलात्कारी। वे इंसान हैं।
 
कैलिफोर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन ने कहा, 'ट्रंप प्रवासियों के बारे में, अपराध के बारे में और कैलिफोर्निया के कानूनों के बारे में झूठ बोल रहे हैं।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए बीमार और बुजुर्गों को नहीं पड़ेगी आधार की जरूरत