Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी सरकार के बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान

हमें फॉलो करें अमेरिकी सरकार के बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान
, मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार के 5 सप्ताह के आंशिक बंद से अर्थव्यवस्था को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो उस राशि से दोगुना है जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमा पर दीवार बनाने के लिए मांग रहे हैं।
 
 
कांग्रेसनल बजट कार्यालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि हालांकि 3 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.02 प्रतिशत की भरपाई सरकार का कामकाज बहाल होने के साथ कर ली जाएगी।
 
अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे लंबे आंशिक बंद से करीब 8,00,000 संघीय कर्मचारी या तो बिना वेतन के काम कर रहे हैं या फिर छुट्टी पर हैं। अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाना ट्रंप के 2016 के चुनाव प्रचार अभियान का अहम वादा था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तलब की नवाज शरीफ की मेडिकल रिपोर्ट