Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डिलीवरी से पहले गानों पर ठुमके लगवाने का 'इलाज'

हमें फॉलो करें डिलीवरी से पहले गानों पर ठुमके लगवाने का 'इलाज'
, मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (18:19 IST)
ब्राजीलिया। जब कोई महिला गर्भवती हो और शिशु को जन्म देने वाली हो तो उससे उठने, बैठने में भी सावधानी बरतने को कहा जाता है। पर एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान डांस महिलाओं के दर्द को कम कर सकता है। उनका कहना है कि ऐसा करने से महिलाओं की डिलीवरी आसानी से हो जाती है। 
 
उनकी यह बात आपको भले ही अजीब लग सकती है लेकिन ये डॉक्टर ऐसा सोचते हैं। इसलिए वह नियमित रूप से अपनी ऐसी पेशेंट्‍स को रुटीन एक्सरसाइज के तहत डांस कराते हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर खुद इस दौरान गर्भवती महिलाओं को डांस स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें वे बाद में फॉलो करती हैं। उनकी इस हरकत पर लोगों ने इन्हें 'डांसिंग डॉक्टर' का नाम दे दिया है।
 
दुनिया भर में डॉक्टर फर्नांडो के इस अजीबोगरीब इलाज के तरीके का जिक्र हो रहा है। डॉक्टर फर्नांडो का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसे बीते साल अगस्त माह का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स कराते देखा जा सकता है। वहीं गर्भवती महिला भी उनके स्टेप्स की हू-ब-हू नकल कर रही है।
 
विदित हो कि डॉक्टर फर्नांडो की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। उनके इस खास तरीके के इलाज ने ही उनको इतना पॉपुलर करने में मदद की है। आज डॉक्टर को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके इस ताजा वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के होटल में गैस रिसी