Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने 13 बच्चों को भूखा-प्यासा कैद रखा

हमें फॉलो करें अपने 13 बच्चों को भूखा-प्यासा कैद रखा
, मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (18:32 IST)
कैलिफोर्निया, अमेरिका। यहां अपने 13 बच्चों को भूखा-प्यासा कैद रखने के आरोप में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पति और पत्नी ने कई बच्चों को अंधेरे में उनके पलंग से चेन और ताले से बांधकर रखा था।
 
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दंपत्ति को अपने ही 13 बच्चों को घर में बंधक बनाकर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक डेविड एलेन टरपिन (57) और लुइस एना टरपिन (49) ने अपने सभी बच्चों को भूखा-प्यासा कैद कर रखा था। मामला सोमवार को तब सामने आया जब उनकी 17 वर्षीय बेटी किसी तरह बच कर भाग निकली। 
 
उसने 911 पर फोन कर अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद बच्चों को छुड़ाया गया। खबर के मुताबिक सभी 13 बच्चे कुपोषित हालत में मिले। अधिकारियों ने बताया कि जिस लड़की ने उन्हें बाकी बच्चों की जानकारी दी वह इतनी कुपोषित है कि उन्हें लगा कि उसकी उम्र 10 साल है। 
 
पुलिस ने एक बयान में बताया कि कई बच्चों को अंधेरे में उनके पलंग से चेन और ताले से बांधकर रखा गया था और उनसे बदबू आ रही थी। अधिकारियों के मुताबिक बच्चों ने उन्हें यह भी बताया कि वे भूखे हैं जिसके बाद उन्हें खाना दिया गया।
 
बयान के मुताबिक अधिकारियों को लगा था कि घर में कैद सभी बच्चे हैं। लेकिन अंदर सात वयस्क बच्चों को देखकर वे हैरान रह गए। अधिकारियों के मुताबिक उनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। सभी बच्चों की उम्र दो से 29 साल बताई जा रही है। 
 
अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दंपत्ति अपने ही बच्चों को इस तरह रखने की कोई तार्किक वजह नहीं बता पाए। उन्हें जमानत के लिए 90 लाख डॉलर की राशि देनी होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शोएब मलिक को सिर में लगी गंभीर चोट