Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमाल है... चाइना की इस कंपनी में दुखी होने पर मिलती है छुट्टी

हमें फॉलो करें कमाल है... चाइना की इस कंपनी में दुखी होने पर मिलती है छुट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 2 मई 2024 (18:50 IST)
Chinese company offering employees Sad leave: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों के लिए अवकाश एक बेहद अहम चीज है। ऐसे कर्मचारियों को सिक लीव, कैजुअल लीव आदि मिलती हैं। लेकिन चाइना में एक कंपनी ऐसी भी है जो अपने कर्मचारियों को Sad Leave यानी दुखी होने पर छुट्टी देती है। इस चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उदास होने पर छुट्टी लेने का प्रावधान कर दिया है।

साल में 10 सैड लीव : यह चीन की एक सुपर मार्केट कंपनी है। इस कंपनी का नाम फैट डोंग लाई है। इस कंपनी का व्यापार चीन के हैनान प्रांत में काफी फैला हुआ है। कंपनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसकी वजह कंपनी का व्यापार नहीं बल्कि कंपनी की नई लीव पॉलिसी है। फैट डोंग लाई कंपनी के मालिक ने कंपनी के कर्मचारियों को उदास होने पर, दुखी होने पर सालाना 10 सैड लीव देने का फैसला किया है। यह छुट्टी वह साल में कभी भी ले सकते हैं।

क्‍यों अलग है फैट डोंग लाई कंपनी : बता दें कि फैट डोंग लाई कंपनी चीन की बाकी कंपनियों से काफी अलग है। कर्मचारी साल भर में 40 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। कंपनी के कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम करते हैं। वह भी 7 घंटे। वहीं चीन की बाकी कंपनियों की बात की जाए तो अधिकतर कंपनियां 6 दिन काम करवाती हैं और 12 घंटे की शिफ्ट होती है। फैट डोंग लाई की नई सैड लीव पॉलिसी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

भारत में ये हाल है: भारत में कई कंपनियां दिन में 8 से 9 घंटे काम कराती है, जबकि कर्मचारियों के अवकाश मांगने पर जरूरी नहीं है कि हर बार छुट्टी मिल जाए। यहां कई बार छुट्टी नहीं देने पर या बॉस के खराब व्‍यवहार की वजह से विवाद या फिर बॉस के साथ मारपीट की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक कंपनी के बॉस को उसके कर्मचारियों ने गुंडों को हायर कर के इसलिए पिटवा दिया था, क्‍योंकि वह कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव करता था।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UAE में 2 सप्ताह बाद फिर खराब हुआ मौसम, कई उड़ानें रद्द