Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्मनाक! चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलाया (वीडियो)

हमें फॉलो करें शर्मनाक! चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलाया (वीडियो)
, शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (09:24 IST)
पेइचिंग। चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को दंड देने में मानवीयता को ताक पर रख दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को घुटने के बल सड़क पर चलने के लिए मजबूर कर दिया। कंपनी ने ऐसा करते हुए महिला और पुरुष कर्मचारियों में कोई मतभेद नहीं किया और महिलाओं को भी सड़क पर घुटनों के बल चलने को मजबूर किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
 
 
किसी कंपनी में काम करते हुए अगर दिए गए टार्गेट को पूरा न किया जाए तो एक कर्मचारी के साथ ज्यादा से ज्यादा उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा, सैलरी नहीं बढ़ेगी या पदोन्नति नहीं मिलेगी। लेकिन चीन की एक कंपनी ने तो हद ही कर दी। व्यस्त सड़क के बीच इन कर्मचारियों को घुटने के बल चलने का दंड दिया गया और उनके आगे कंपनी के झंडे लहराए जा रहे थे। सड़क पर हैरान लोग उन्हें देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इस अमानवीय कृत्य को रोका गया।

 
 
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद चीन की इस कंपनी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कंपनी के असंवेदनशील व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कुछ लोगों ने कहा कि इस कंपनी को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए। जबकि कुछ ने कर्मचारियों पर ही सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि कर्मचारियों को ऐसा करने की जरूरत क्या थी? क्या सैलरी के कारण वो ऐसा कर रहे थे?’

चीन में कर्मचारियों को मिलने वाली इस तरह की यातनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल एक विडियो सामने आया था जिसमें एक महिला बॉस कर्मचारियों को एक लाइन से थप्पड़ मारती दिख रही है। (एजेंसी) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आयुष्मान भारत योजना' के पंजीकरण की कोई अंतिम तारीख नहीं, अफवाह पर न दें ध्‍यान...