Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करोड़ों की फीस दी लेकिन लड़की ने कहा, काफी नहीं

हमें फॉलो करें करोड़ों की फीस दी लेकिन लड़की ने कहा, काफी नहीं
, शनिवार, 12 मई 2018 (22:40 IST)
बीजिंग। चीन में अपनी गर्लफ्रैंड से पीछा छुड़ाने के लिए एक बॉयफ्रेंड ने करीब 3 लाख डॉलर (2 करोड़ रुपयों से ज्यादा) की राशि का ब्रेकअप अमाउंट दिया। लेकिन इसके बावजूद गर्लफ्रैंड पैसों का ढेर छोड़कर चली गई, क्योंकि उसका कहना था कि पैसे बहुत कम हैं। इस तरह की जानकारी शुक्रवार को सार्वजनिक हुई।
 
 
चीन के हांगजोऊ शहर के एक बार में एक आदमी रविवार की सुबह सूटकेस में पैसे लेकर पहुंचा था। शंघाईस्ट में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार शहर के एक बार के स्टाफ मेंबर्स को एक लावारिस सूटकेस मिला। उस सूटकेस को स्टोर रूम में ले जाया गया और वहां जब सूटकेस खोला गया तो उसमें से 100 युआन नोटों के बंडल भरे दिखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया। 
 
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार जब पुलिस जब नोटों को गिनने बैठी तो सूटकेस से करीब 2 मिलियन या 20 लाख युआन मिले। बाद में यह पता चला कि यह सूटकेस एक आईटी कर्मचारी का था जिसे बार में पिछली रात 2 महिलाओं के साथ देखा गया था और उनमें से एक लड़की उसकी गर्लफ्रैंड बताई गई थी। एक अन्य समाचार पत्र के मुताबिक बार के स्टाफ ने देखा था कि शख्स महिला से झगड़ते हुए सूटकेस छोड़कर चला गया था लेकिन कुछ देर बाद महिला भी बिना सूटकेस के बार छोड़कर चली गई थी।
 
पुलिस ने बताया कि लड़का जब वापस अपना सूटकेस लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तब उसने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद वह अपनी एक्स-गर्लफ्रैंड को ब्रेकअप फी के तौर पर पैसे देने आया था लेकिन उसकी गर्लफ्रैंड 100 लाख (1 करोड़) युआन चाहती थी इसलिए नाराज होकर वह पैसे छोड़कर चली गई। बाद में गर्लफ्रैंड ने उसको कॉल कर बताया था कि वह पैसे छोड़कर चली गई है जिसके बाद लड़का सूटकेस लेने वापस आया था।
 
सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स को उसकी गर्लफ्रैंड ने बताया- 'मैंने पैसे नहीं लिए और चली गई थी। मैंने कॉल भी किया था और कहा था कि पैसे नहीं लिए हैं। अपने पैसे वापस ले जाओ।' इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया और खबर काफी वायरल हो रही है। विदित हो कि चीन में इस तरह से ब्रेकअप फी या पैसा मांगना आम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मालक्ष्मी : मेकअप और बच्ची को दूध साथ-साथ