Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन की चेतावनी, व्यापार संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 'गंभीर खतरा'

हमें फॉलो करें चीन की चेतावनी, व्यापार संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 'गंभीर खतरा'
, बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (13:09 IST)
हनोई। चीन के उप प्रधानमंत्री हू चुनहुआ ने बुधवार को अमेरिका द्वारा चीन से आयातित उत्पादों पर शुल्क लगाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने चेताया कि कुछ देश संरक्षणवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, यह वैश्विक वृद्धि के लिए गंभीर खतरा है।


हू चुनहुआ ने हनोई में क्षेत्रीय विश्व आर्थिक फोरम में कहा, कुछ देशों के संरक्षणवादी और एकतरफा उपायों से नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को बुरी तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने चीन से आयातित 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाया है। चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क लगाया है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर जंग छिड़ गई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज उठ सकता है एपल के सबसे बड़े और महंगे आईफोन से पर्दा