Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है चीन

हमें फॉलो करें कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है चीन
, सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (09:32 IST)
बीजिंग। चीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं।
 
हालांकि यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है या नहीं? मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उपमंत्री भी हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है। चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गिर नेशनल पार्क : शेरों को वायरस से बचाने के लिए लगेंगे टीके, मुख्यमंत्री ने कहा- सुरक्षित हैं शेर