Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस्लामी क्रांति के 40 साल पूरे होने पर उमड़े लोग, अमेरिका पर बरसा ईरान

हमें फॉलो करें इस्लामी क्रांति के 40 साल पूरे होने पर उमड़े लोग, अमेरिका पर बरसा ईरान
, सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (23:05 IST)
तेहरान। इस्लामी क्रांति के 40 साल होने के मौके पर सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अपने देश के खिलाफ साजिश के लिए अमेरिका की तीखी आलोचना की। तेहरान के आजादी चौराहे पर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रुहानी ने कहा कि समूचे ईरान की सड़कों पर सोमवार को लोग उमड़े हैं, जो यह दिखाता है कि दुश्मन अपने नापाक मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
 
फरवरी 1979 में धार्मिक नेता अयातुल्लाह रुहोल्लाह खमैनी देश वापस लौटे थे और उन्होंने उस क्रांति का नेतृत्व किया जिसने तत्कालीन शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसी क्रांति की याद में नागरिकों ने राजधानी में मार्च किया। इस जुलूस में बुरका पहनी हुई महिलाएं भी थीं।

निर्वासन से लौटकर खमैनी ने क्रांति का नेतृत्व किया और इसी क्रांति की बदौलत तत्कालीन शाह को सत्ता से हटना पड़ा। वर्ष 1979 में 1 से 11 फरवरी के बीच यह सब घटनाक्रम हुआ था। सोमवार का दिन इसी के जश्न का समापन दिन है।
webdunia
इस दौरान एक पहले से तैयार प्रस्ताव को पढ़ा गया जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमैनी की निर्विवाद आज्ञाकारिता की घोषणा की गई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा गया।

इस्लामिक गणराज्य सोमवार को उत्सव मना रहा है लेकिन घरेलू कठिनाइयों और अमेरिकी पाबंदियों की वजह से देश कठिन आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश के सर्वोच्च नेता खमैनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि वह देश की प्रगति के लिए अगले कदम के बारे में विस्तार से बयान जारी करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, प्रमुख ट्रेन रद्द